शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. रोमांस
  4. »
  5. प्रेम गुरु
  6. लव-मंत्र : रिश्तों को प्रभावित करता है ''किस''
Written By WD

लव-मंत्र : रिश्तों को प्रभावित करता है 'किस'

Romance Kiss | लव-मंत्र : रिश्तों को प्रभावित करता है ''किस''
FILE

इन दिनों चुंबन इतना आम हो गया है कि ज्यादातर लोग यह तक सोचने की जहमत नहीं उठाते कि यह महज होंठों का मिलन है या उससे कहीं कुछ ज्यादा।

चुंबन सिर्फ प्रेम और स्नेह जताने का तरीका नहीं है। अगर हम अमेरिका में हुए एक अध्ययन को सही मानें तो यह लोगों की जिंदगी से अनचाहे लोगों को अलग करने का प्राकृतिक तरीका भी है।

अमेरिकी अध्ययनकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि चुंबन से दिए गए संदेश का रूमानी रिश्तों पर खासा असर होता है और उन्हें खत्म करने में भी इसका बड़ा हाथ हो सकता है।

FILE
साइंस डेली के मुताबिक यूनिवर्सिटी ऑफ एल्बेनी के प्रोफेसर तथा मुख्य अध्ययनकर्ता गोर्डन जी. गैलप कहते हैं दूसरे शब्दों में दो लोगों को रूमानी तरीके से जोड़ने में कई ताकतों का हाथ होता है, लेकिन खासतौर पर पहला चुंबन काम बना सकता है।

इस अध्ययन से यह भी पता चला है कि लिंगभेद भी चुंबन के महत्व और प्रकृति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

पुरुष यौन संबंध बनाने या उसके लिए मनाने की परिणति के माध्यम के रूप में चुंबन लेते हैं, जबकि महिला सिर्फ अपने रिश्ते व्यवस्थित करने और उसकी स्थिति का पता लगाने के लिए होंठों का मिलन कराती है।

साथ ही वह अपने साथी की प्रतिबद्धता देखने और समय-समय पर उसे तरोताजा करने के लिए चुंबन का सहारा लेती है।