इजहार-ए-इश्क | पाती प्रेम की | प्रेम कथाएँ | रोमांस कार्ड्स | हँसगुल्ले इश्क के | प्रेम गुरु | ज्योतिष | डेटिंग क्लब | प्रेम-गीत
मुख पृष्ठ लाइफ स्‍टाइल » रोमांस » प्रेम गुरु » लव-मंत्र : जहर घोलती है बेवफाई (Love in Hindi)
रिश्ता कितना ही मजबूत और गहरा हो, धोखा उसकी नींव हिला देता है, और जब बात वैवाहिक रिश्ते की हो तो मसला और भी गंभीर हो जाता है। शादीशुदा जीवन चाहे इंटीरियर गांव का हो या फिर मेट्रोपोलिटन सिटी का, पूर्वी समाज हो या फिर पश्चिमी, बेवफाई बेवफाई ही है और इस लिहाज से इसे कहीं भी स्वीकार नहीं किया जाता है। और यदि मनोवैज्ञानिकों की मानें तो ऐसा भविष्य में होने की भी कोई संभावना नहीं है।

WD


फिर रिश्ते चाहे सेलिब्रिटी के हो या आम आदमी के धोखा या विश्वासघात हरेक को दुःख पहुंचाता है।

पिछले दिनों दीपिका पादुकोण ने भी कुछ इसी तरह की बात कही कि यदि आप अपने रिश्तों में ईमानदार नहीं हो सकते तो फिर कोई रिश्ता बनाएं ही ना। रिश्तों में धोखा देकर आप उन लोगों को दुख पहुंचाते हैं, जो आपसे प्यार करते हैं।

इंजीनियरिंग की छात्रा अलका कहती हैं कि किसी भी रिश्ते में विश्वासघात एक बड़ा मामला है, आप इसे एक तरफ करके रिश्तों को चलाते रहने की बेवकूफी नहीं कर सकते हैं, क्योंकि आप यदि एक बार धोखा खाते हैं कि तो इसकी क्या गारंटी है कि दूसरी बार आपको धोखा नहीं मिलेगा!

दुनिया में कोई भी कभी भी पूर्ण नहीं होता है। हरेक में कुछ न कुछ कमियां होती ही हैं, जैसे आपके पार्टनर में हैं, उसी तरह की कोई दूसरी कमी आप में हो सकती है। ऐसे में एक-दूसरे की कमियों को समझकर, उनसे सामंजस्य बैठाकर ही रिश्तों को चलाया जाता है, बजाय कि अपने साथी के अभाव को किसी दूसरे में पूरा करने से...। ज्यादातर इस तरह की स्थिति में महिलाएं ही ज्यादा धोखा खाती हैं।

WD


रिश्ता चाहे कितना भी खुला हुआ क्यों न हो, उसमें विश्वासघात के लिए जरा भी गुंजाइश नहीं होती है। ऐसे मामलों में ज्यादातर लोगों का मत है कि यदि आप में अपने साथी के साथ ईमानदार रहने की कुव्वत नहीं है तो बेहतर है कि आप अकेले ही रहें, आखिर तो किसी के साथ भावनात्मक रिश्ता रखने के बाद उसे धोखा देकर दुख पहुंचाने से तो बेहतर है कि आप अपनी पसंद की जिंदगी जिएं बिना किसी को दुख पहुंचाए।
संबंधित जानकारी
Feedback Print