गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रोमांस
  3. प्रेम-गीत
  4. Romance Poem

प्रेम गीत : मुझको तुझपे प्यार आ गया

प्रेम गीत : मुझको तुझपे प्यार आ गया - Romance Poem
मैं क्या करूं ऐ‍ जिंदगी
तेरा खयाल आ गया


 
तेरा खयाल आ गया
मुझको तुझपे प्यार आ गया
 
झील-सी ये आंखें तेरी
वो चांदनी-सा मुस्काना
वो हंस की चाल तेरी
तेरा वो इतराना
तेरी इस अदा पर
मेरा दिल ये बेकरार हो गया
मैं क्या करूं ऐ‍ जिंदगी
तेरा खयाल आ गया
 
चेहरे का नूर तेरा
वो ओंठों का गुलाबीपन
वो चंचल-चितवन तेरी
वो मादक, मोहक दर्शन
वो सब कुछ याद आ गया
मैं क्या करूं ऐ‍ जिंदगी
तेरा खयाल आ गया
 
लब पे तेरा नाम आ गया
मैं क्या करूं ऐ‍ जिंदगी
तेरा खयाल आ गया
 
वो पलकों का झुकना तेरा
फिर हल्के-से मुस्काना
फिर इशारों-इशारों में
धीरे से कुछ समझाना
सोच के ये बातें
नजरों में प्यार आ गया
मुझको तुमपे प्यार आ गया
तेरा खयाल आ गया। 
ये भी पढ़ें
हम कब ठुकराना सीखेंगे माल-ए-मुफ्त