गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. आलेख
  4. जीवन को सफल बनाएंगे 10 सरल नियम
Written By
Last Updated : गुरुवार, 18 सितम्बर 2014 (09:53 IST)

जीवन को सफल बनाएंगे 10 सरल नियम

जीवन को सफल बनाएंगे 10 सरल नियम - जीवन को सफल बनाएंगे 10 सरल नियम
जीवन को भटकाव से बचाएंगे यह दस सरल नियम 

दुनिया में कई लोग धर्म के नियमों का पालन नहीं करते हैं, इसीलिए उनके जीवन में दुख और असफलता आती रहती है। वहीं उनका जीवन एक भ्रम और भटकाव ही बनकर रह जाता है। 
 
ऐसे समय में धर्म के अनुसार नीचे लिखें नियमों का पालन करने से आप जीवन में आने वाले समस्त दुखों से मुक्ति पाकर सफल बन सकते हैं। 
 
इन नियमों का पालन करें-
 
1.  ईश्वर को ही सर्वोपरि मानें। एकनिष्ठ बनें।
 
2.  प्रतिदिन मंदिर जाएं।
 
3.  प्रतिदिन संध्यावंदन करें।
 
4.  आश्रमों के अनुसार जीवन को ढालें।
 
5.  वेद को साक्षी मानें और जब भी समय मिले गीता पाठ करें।
 
6.  दस तरह के पाप से बचें। (दूसरों का धन हड़पना, निषिद्ध कर्म, देह को सबकुछ मानना, कठोर वचन, झूठ बोलना, निंदा करना, बकवास करना, चोरी करना, दूसरों को दुख देना, पराए स्त्री-पुरुष से संबंध)। 
 
7.  हर हिंदू के पांच नित्य कर्तव्यों को जानकर उसका पालन करें।
 
8.  सभी को समान समझे, छुआछूत मानना पाप है।
 
9.  हिंदुओं के 16 संस्कारों का पालन करें।
 
10.  संयुक्त परिवार का पालन करें...।