गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. आलेख
  4. अपने घर की परेशानियों से निजात कैसे पाएं...
Written By

अपने घर की परेशानियों से निजात कैसे पाएं...

अपने घर की परेशानियों से निजात कैसे पाएं... - अपने घर की परेशानियों से निजात कैसे पाएं...
यदि घर में किसी तरह की परेशानी आपका पीछा न छोड़ रही हो या बीमारियों से तंग आ गए हो तो यह आसान टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। 

* घर में गणेशजी की एक से अधिक मूर्ति हो तो कोई फर्क नहीं, परंतु पूजा एक ही गणेशजी की हो। 
 
* घर में गणपति की मूर्ति, रंगोली, स्वस्तिक या ॐ का चिह्न बुरी आत्माओं के प्रभाव को नियंत्रित करता है। 
 
* घर के बाहर या अंदर आशीर्वाद मुद्रा में देवी-देवता की मूर्ति अथवा चित्र लगाएं। 
 
* ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का शुक्ल पक्ष के बुधवार से नित्य पाठ करें।
 
* बुधवार को सवा पाव मूंग उबालकर घी-शकर मिलाकर गाय को खिलाने से शीघ्र कर्ज से मुक्ति मिलती है।

* स्फटिक असली हो तो प्रभाव में वृद्धि होगी।