बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. आलेख
  4. 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक है शाकम्भरी नवरात्रि
Written By पं. उमेश दीक्षित

25 दिसंबर से 5 जनवरी तक है शाकम्भरी नवरात्रि

25 दिसंबर से 5 जनवरी तक है शाकम्भरी नवरात्रि - 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक है शाकम्भरी नवरात्रि
पौष माह की शुक्लाष्टमी से पूर्णिमा तक यह नवरात्रि मानी जाती है। गुप्त नवरात्रि की भांति इस नवरात्रि का भी बड़ा महत्व है। पौराणिक कर्म किए जाते हैं। विशेषकर माता अन्नपूर्णा की साधना की जाती है। दिनांक 25 दिसंबर 2014 से 5 जनवरी 2015 तक यह नवरात्रि है। निम्न‍लिखित मंत्रों का जप कर साधक पूरे जीवनभर सुखी जीवन बिता सकता है। धन-धान्य से परिपूर्णता के लिए इन मंत्रों का प्रयोग करें-
 

 


(1) ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं भगवति माहेश्वरि अन्नपूर्णे स्वाहा।।'
 
(2) 'ॐ सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो धनधान्यः सुतान्वितः।
मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः।।'
 
(3) ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं भगवति अन्नपूर्णे नम:।।'
 
उपरोक्त मंत्रों को बतौर अनुष्ठान 10 हजार, सवा लाख जप कर दशांस हवन, तर्पण, मार्जन व ब्राह्मण भोजन कराएं। नित्य एक माला जपें।
 
हवन सामग्री में तिल, जौ, अक्षत, घृत, मधु, ईख, बिल्वपत्र, शकर, पंचमेवा, इलायची लें। समिधा, आम, बेल या जो उपलब्ध हो।