मुख्य पृष्ठ > धर्म-संसार > धर्मयात्रा > आलेख
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रामभक्त हनुमान का अनोखा संग्रहालय
यहाँ बजरंग से जुड़ी कई अनूठी वस्तुएँ संग्रहित हैं....
WDWD
यहाँ हंगरी की कलाकार ह्‌यूमिल रोजेलिया (राधिकाप्रिया) द्वारा राम चरितमानस के सात काण्डों पर आधारित अद्भुत शैली में बनाई गई सात पेंटिंग भी लगाई गई हैं। यहीं पर सन 1864 में रतलाम के राजा रंजीतसिंह द्वारा जारी किए गए हनुमानजी के सिक्कों का संग्रह रखा गया है। हनुमानजी की लंगूर रूप में एक विलक्षण प्रतिमा का प्रदर्शन भी किया गया है। हनुमानजी की एक प्रतिमा ऐसी है, जिसमें हनुमान ऊँट पर सवार हैं और हाथ में पताका लिए हुए हैं। यहाँ पालने में लेटे बाल हनुमान को निहारना अत्यंत मनोहारी लगता है ।

हंगरी की कलाकार ह्‌यूमिल रोजेलिया (राधिकाप्रिया) द्वारा रामचरितमानस के सात काण्डों पर आधारित अद्भुत शैली में बनाई गई सात पेटिंग भी लगाई गई हैं। यहीं पर सन्‌1864 में रतलाम के राजा रंजीत सिंह द्वारा जारी किए गए हनुमानजी के सिक्कों का संग्रह रखा है।
सुनील गोम्बर ने इस संग्रहालय में राम-हनुमान लेखन बैंक की भी स्थापना की है। प्रकाशन व्यवसाय से जुड़े सुनील गोम्बर जब कक्षा 7 के छात्र थे तभी से हनुमानजी के प्रति आसक्ति हो गई थी, जो धीरे-धीरे अब जुनून में परिवर्तित हो गई है। कुछ वर्ष पूर्व उनकी नाक से अचानक निकलने वाले खून ने उनकी जीवन दृष्टि ही बदल दी। यहीं से वे जीवन का टर्निंग प्वाइंट मानते हैं। इसी समय उन्होंने जय बजरंग चेरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की ।

सुनील गोम्बर ने हनुमानजी से संबंध‍ित 4 पुस्तकों को संकलित कर प्रकाशन भी किया है। उनकी सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तक तुलसीदास हनुमान साधना शब्दमण‍ि है। इसके अलावा उनकी पुस्तक तुलसीदास का हनुमान दर्शन, सुन्दरकाण्ड सुन्दर क्यों, भक्तों का दृष्टिकोण तथा वर्ल्ड ऑफ लार्ड हनुमान भी चर्चा में हैं।

WDWD
सुनील गोम्बर ने विशेषकर हनुमान भक्तों से विनती की है कि हनुमानजी से संबंधित किसी भी प्रकार की पुस्तक, दुर्लभ सामग्री, दुर्लभ सूचना मिले तो उसे उनके पास भेजें, वे उसे इस संग्रहालय में संजोकर रखेंगे। सुनील गोम्बर हनुमान भक्तों को संग्रहालय में सपरिवार आमंत्रित करते हैं। यह संग्रहालय आम जनता के लिए प्रत्येक रविवार प्रातः 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक खुला रहता है।
संग्रहालय का पता-
बजरंग निकुंज 14/1192, इंदिरा नगर, लखनऊ
फोन-0522-2711172, मो.- 9415011817
वीडियो देखें
<< 1 | 2 
और भी
कोल्लूर मुकाम्बिका मंदिर
साँचा तेरा दरबार..  
अजमेर की दरगाह शरीफ  
रिद्ध‍ि-सिद्घ‍ि के दाता सिद्ध‍ि विनायक  
कलयुग के भगवान का निवास स्थान
सर्प शय्या पर विराजित शिवशंभु : नागचंद्रेश्वर मंदिर