मुख्य पृष्ठ  धर्म-संसार  धर्म-दर्शन  सिख धर्म
 
गुरु नानकदेवजी के दस प्रमुख सिद्धांत

- जसवंतसिंह

गुरूनानक देव जी ने अपने अनु‍यायियों को जीवन के दस सिद्धांत दिए थे। यह सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है।

1. ईश्वर एक है।

2. सदैव एक ही ईश्वर की उपासना करो।

3. जगत का कर्ता सब जगह और सब प्राणी मात्र में मौजूद है।

4. सर्वशक्तिमान ईश्वर की भक्ति करने वालों को किसी का भय नहीं रहता।

5. ईमानदारी से मेहनत करके उदरपूर्ति करना चाहिए।

6. बुरा कार्य करने के बारे में न सोचें और न किसी को सताएँ।

7. सदा प्रसन्न रहना चाहिए। ईश्वर से सदा अपने को क्षमाशीलता माँगना चाहिए।

8. मेहनत और ईमानदारी से कमाई करके उसमें से जरूरतमंद को भी कुछ देना चाहिए।

9. सभी स्त्री और पुरुष बराबर हैं।

10. भोजन शरीर को जिंदा रखने के लिए जरूरी है पर लोभ-लालच व संग्रहवृत्ति बुरी है।
और भी
अलौकिक कृति 'जपुजी'
पाँच ककार
नानक उत्तम-नीच न कोई
गुरु नानकदेव के जीवन से जुड़े प्रमुख गुरुद्वारा साहिब
खालसा पंथ की स्थापना का त्योहार बैसाखी
कल तारण गुरू नानक आया