| | शांति स्त्री का स्वभाव है | | | अशांत होना पुरुष की प्रकृति है | | | | | | | | |
| | |
| जीव-शास्त्री कहते हैं कि पुरुष में एक तरह की तनाव-स्थिति है, स्त्री में वैसी तनाव-स्थिति नहीं है। जीवन-वैज्ञानिकों के अनुसार जिस दो अणुओं के मिलन से, जीवाणुओं के मिलन से व्यक्ति का जन्म होता है प्रत्येक जीवाणु में चौबीस कोष्ठ होते हैं। यदि चौबीस-चौबीस कोष्ठ के दो जीवाणु मिलते हैं तो स्त्री का जन्म होता है। कुछ कोष्ठ तेईस जीवाणुओं वाले होते हैं। अगर तेईस और चौबीस, ऐसे दो जीवाणुओं वाले कोष्ठ का मिलन होता है तो पुरुष का जन्म होता है। पुरुष में संतुलन थोड़ा कम है। एक तरफ चौबीस कोष्ठ हैं, एक तरफ तेईस कोष्ठ हैं। स्त्री संतुलित है। दोनो कोष्ठ चौबीस-चौबीस हैं।जीव-वैज्ञानिक कहते हैं कि स्त्री के सौंदर्य का कारण यही संतुलन है। ज्यादा संतुलित, ज्यादा बैलेंस्ड। यही कारण है कि स्त्री का धीरज, सहनशीलता पुरुष से ज्यादा है और यही कारण भी है कि पुरुष स्त्री को दबाने में सफल हो पाया क्योंकि बेचैनी उसका गुण है, वह जो तेईस और चौबीस का असंतुलन है, जो तनाव है, वही उसका आक्रमण बन जाता है। और पुरुष पूरे जीवन संतुलन की खोज कर रहा है।इसलिए बहुत मजे की बात है। स्त्रियों ने बुद्ध, महावीर, कृष्ण, जीसस पैदा नहीं किए हैं। पुरुष ने किए हैं। उसका बहुत मौलिक कारण यही है कि पुरुष की ही खोज है शांति के लिए, स्त्री की कोई खोज नहीं है। स्त्री स्वभाव से शांत है, अशांति विभाव है। उसे चेष्टा करके अशांत किया जा सकता है। पुरुष स्वभाव से अशांत है। चेष्टा करके उसे शांत किया जा सकता है। इसलिए बुद्ध पुरुषों में पैदा होंगे, स्त्री में पैदा नहीं होंगे। पुरुष चेष्टा कर रहा है निरंतर कि कैसे शांत हो जाए। और आक्रामक होना उसका स्वभाव होगा, एग्रेशन उसका लक्षण होगा। इसीलिए पुरुष खोज करेगा, क्योंकि खोज आक्रमण है। पुरुष विज्ञान निर्मित करेगा, क्योंकि विज्ञान आक्रमण है। पुरुष एवरेस्ट पर चढ़ेगा, चाँद पर जाएगा, मंगल को जीतेगा, क्योंकि यह सारा अभियान आक्रमण का है। स्त्री आक्रामक नहीं है। पुरुष युद्ध करेगा, बिना युद्ध के जी नहीं सकेगा। कितनी ही शांति की बातें करे, लेकिन वैज्ञानिक कहते हैं कि पुरुष का जीवाणु-संगठन ऐसा है कि वह बिना युद्ध के जी नहीं सकता। युद्ध उसकी प्रवृत्ति का हिस्सा है। जब तक कि उसकी प्रवृत्ति न बदल जाए, या जब तक कि हम उसके जीवाणुओं का संगठन न बदल दें, तब तक युद्ध वह करेगा। यह हो सकता है, शांति के लिए युद्ध करे।इसलिए बड़े मजे की बात है, जो शांतिवादी हैं, अगर उनका भी जुलूस देखें और उनके भी नारे सुनें, तो वे युद्धवादियों से कम युद्धवादी नहीं मालूम होते। वे शांति के लिए संघर्ष करते हैं, लेकिन करते संघर्ष ही हैं। वे शांति के लिए जान देने को, लेने को तैयार हैं। बहाना कोई भी हो, पुरुष की उत्सुकता लड़ने में है। इसलिए जब युद्ध चलता है कहीं भी, तो पुरुषों की आँखों में चमक आ जाती है। जीवन में कुछ रस मालूम होता है। कुछ हो रहा है! वह जो उदासी है, टूट जाती है, एक रौनक छा जाती है। स्त्री और पुरुष के बीच जो मौलिक असंतुलन का भेद है, वही इसके पीछे कारण है।हिंसा एक आंतरिक असंतुलन का परिणाम है और प्रेम एक आंतरिक संतुलन का। इसलिए स्त्री ने प्रेम किया है। लेकिन प्रेम से न तो चाँद पर जाया जा सकता है, न एवरेस्ट चढ़े जा सकते हैं। सच तो यह है कि स्त्रियों की कभी समझ में नहीं आता कि एवरेस्ट चढ़ने की जरूरत क्या है? चाँद पर जाने की जरूरत क्या है? स्त्री की उत्सुकता निकट में होती है, दूर में बिलकुल भी नहीं। विजय में बिलकुल नहीं होती, आक्रमण में बिलकुल नहीं होती। |
| |
| | |
|
|
| | संबंधित जानकारी खोजें यह भी खोजें: जीवशास्त्री, जीवन, वैज्ञानिक, ओशो प्रवचन, ताओ उपनिषद, जीवाणु, बुद्ध, महावीर, कृष्ण, जीसस, धर्म, आलेख, हिंदू धर्म, Jivshastri, life, scientific, discourse Osho, Tao Upanishad, bacteria, Buddha, Mahavir, Krishna, Jesus, Religion, Articles, Hinduism | | |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
|  | |