दि बुद्धभूमि धम्मदूत संघ द्वारा 31 जनवरी 2010 को भोपाल में पहले अंर्तराष्ट्रीय बौद्ध मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेला आयोजन समिति के मुख्य संयोजक भन्ते शाक्यपुत्र के अनुसार मेला बुद्ध भूमि मैत्रीय बुद्ध महाविहार चूना भट्टी कोलार रोड पर आयोजित किया जाएगा।
इस अंतरराष्ट्रीय मेले में अखिल भारतीय भिक्षु महासंघ,बुद्धगया महाबोधी महाविहार मुक्ति आंदोलन समिति के विभिन्न प्रांतों से सैकड़ों बौद्ध भिक्षु तथा थाइलैण्ड,जापान, म्यानमार, तिब्बत, बांग्लादेश, श्रीलंका आदि के विद्वान बौद्ध भिक्षु भगवान गौतम बुद्ध के आर्य अस्टांग मार्ग,चार आर्य सत्य,दस पारामिता, विनय पिठक, सुत्त पिठक, अभिधम्म पिठक की शिक्षाओं पर व नए आयामों पर विचार, विश्लेषण व मार्गदर्शन के लिए उपस्थित होंगे।
मेले में मनुष्य के मन के विकारों को नष्ट करने के लिए सामूहिक आनापान सति ध्यान के गुर सिखाए जाएँगे। साथ ही अन्य कार्यक्रम भी होंगे।