कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा, गंडक के संगम स्थल के समीप हर वर्ष लगने वाला एशिया का सबसे बड़ा हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला सोमवार से विधिवत आरंभ हो गया। मेले का उद्घाटन करने के बाद बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पौराणिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता का उल्लेख करते हुए लोगों से इसके गौरव को बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने कहा इस मेले की पहचान देश में नहीं बल्कि एशिया के कई देशों में है इसलिए हम लोगों को मिलकर इसका गौरव बनाए रखना है।
सरकारी तौर पर सोनपुर एवं हाजीपुर के करीब 20 वर्ग किलोमीटर में लगे इस 25 दिवसीय मेले में राज्य के अलावा राजस्थान, उत्तरप्रदेश समेत अन्य राज्यों के बारह हजार से अधिक हाथी, घोड़ा समेत मवेशी खरीद बिक्री के लिए आ चुके है और मवेशियों का आना जारी है।