मुख पृष्ठ > धर्म-संसार > धर्म-दर्शन > समाचार > अजमेर में 797वाँ उर्स संपन्न
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
अजमेर में 797वाँ उर्स संपन्न
khwaja moinuddin
ND

अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती गरीब नवाज का 797वाँ सालाना उर्स शुक्रवार को चाँद रात की नौ तारीख को बड़े कुल और जुम्मे की नमाज के साथ विधिवत संपन्न हो गया। नमाज में बड़ी संख्या में जायरीनों ने हिस्सा लिया।

बडे कुल की रस्म के लिए अर्द्ध रात्रि से ही अकीदतमंदों ने केवड़े, इत्र व गुलाब जल से आस्ताने शरीफ की दीवारों गुम्बजों, खम्भों आदि को धोना शुरू कर दिया था। लेकिन सुबह विधिवत बड़ा गुसल दिया गया, जिसमें आस्ताने शरीफ को गुलाब जल से धोया गया।

करीब 80 हजार से एक लाख जायरीनों ने जुम्मे की नमाज अदा की। इसके बाद दरगाह शरीफ से देश में अमन-चैन की दुआ की गई। दरगाह में नमाज के दौरान प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए थे।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
प्रज्ञासागरजी का चातुर्मास जयपुर में
गुरु पूर्णिमा उत्सव शिर्डी में
गुरु हरगोविंद का प्रकाश पर्व आज से
मुनि ऋषभचंद्रजी मोहनखेड़ा आएँगे
वेंकटेश्वर की स्तुति गाएँगी लता
साध्वी चंचलकुँवरजी का देवलोकगमन