आचार्य श्री पुष्पदंतसागरजी महाराज के शिष्य मुनि प्रज्ञासागरजी महाराज का मंगल प्रवेश 5 जुलाई को जयपुर में होगा। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकलेगी। अभा प्रज्ञाश्रय समूह के प्रवक्ता राजेश कानूगो ने बताया कि मुनिश्री के चातुर्मास की मंगल कलश स्थापना 6 जुलाई को सुबह 7.30 बजे दिगम्बर जैन मंदिर, जवाहर नगर, जयपुर पर होगी। |