मुख पृष्ठ > धर्म-संसार > धर्म-दर्शन > समाचार > गुरु पूर्णिमा उत्सव शिर्डी में
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
गुरु पूर्णिमा उत्सव शिर्डी में
समाधि मंदिर रात भर खुला रहेगा

ND
विश्व प्रसिद्ध शिर्डी के श्री साँईं मंदिर में तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा उत्सव को लेकर तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। उत्सव के लिए मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। भक्तों को असुविधा न हो इसके लिए संस्थान प्रबंधन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। तीन दिनी उत्सव में प्रमुख कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इस वर्ष दो से ढाई लाख भक्तों के जुटने की संभावना है।

6 जुलाई को सुबह काकड़ आरती से उत्सव की शुरुआत होगी। दुनिया भर में साँईबाबा को गुरु मानने वाले भक्तों की संख्या करोड़ों में है। व्यास पूर्णिमा को अपने गुरु का पूजन करने की परंपरा सदियों चली आ रही है। 6 से 8 जुलाई 09 को यहाँ होने वाले गुरु पूर्णिमा उत्सव में लाखों भक्तों के जुटने की संभावना है। गत वर्ष गुरु पूर्णिमा उत्सव में करीब दो लाख श्रद्धालु साँई के दरबार में माथा टेकने आए थे।

7 जुलाई को रात 9 से 11 बजे साईं की रथयात्रा निकाली जाएगी। समाधि मंदिर पूरी रात खुला रहेगा। रात 11 से सुबह 5 तक देश के दिग्गज कलाकारों को साँई बाबा के सामने अपनी कला दिखाने का अवसर मिलता है। इसी वजह से शिर्डी में लाखों भक्तों का इस दिन जमावड़ा लगता है। 8 जुलाई को दोपहर की आरती से पूर्व गोपाल काला कीर्तन, दही हंडी का आयोजन होगा।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
गुरु हरगोविंद का प्रकाश पर्व आज से
मुनि ऋषभचंद्रजी मोहनखेड़ा आएँगे
वेंकटेश्वर की स्तुति गाएँगी लता
साध्वी चंचलकुँवरजी का देवलोकगमन
आचार्य महाप्रज्ञ का जन्मदिवस मनाया
सोमवती अमावस्या पर उमड़ी भीड़