गुरु हरगोविंद साहिबजी का तीन दिवसीय प्रकाश पर्व 3 से 5 जुलाई तक धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर पहले दिन गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार से तीन दिनी कार्यक्रम की शुरुआत होगी तथा शाम को कीर्तन दरबार सजेगा। आयोजन में भाग लेने के लिए रागी, संत, कवि, ढाडी व पंथक विद्वान भी पधार रहे हैं। तीनों दिन गुरु का अटूट लंगर का आयोजन भी होगा। |