जैन मुनिश्री ऋषभचंद्रविजयजी विद्यार्थी का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश 5 जुलाई को श्री मोहनखेड़ा तीर्थ पर होगा। इस अवसर पर देशभर से अनेक श्रीसंघों के प्रतिनिधिमंडल भी भाग लेने के लिए मोहनखेड़ा पहुँचेंगे। श्री आदिनाथ राजेंद्र जैन श्वेतांबर पेढ़ी ट्रस्ट के महामंत्री ने बताया कि मोहनखेड़ा तीर्थ में आचार्य श्रीमद्विजय हेमेंद्रसूरीश्वरजी की निश्रा में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को गति देने के लिए ही श्री ऋषभचंद्रजी इस वर्ष का वर्षावास यहाँ कर रहे हैं। प्रवेश चल समारोह जय तलहटी से प्रारंभ होगा। जैन मुनिश्री ऋषभचंद्रविजयजी विद्यार्थी का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश 5 जुलाई को श्री मोहनखेड़ा तीर्थ पर होगा। इस अवसर पर देशभर से अनेक श्रीसंघों के प्रतिनिधिमंडल भी भाग लेने के लिए मोहनखेड़ा पहुँचेंगे। श्री आदिनाथ राजेंद्र जैन श्वेतांबर पेढ़ी ट्रस्ट के महामंत्री ने बताया कि मोहनखेड़ा तीर्थ में आचार्य श्रीमद्विजय हेमेंद्रसूरीश्वरजी की निश्रा में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को गति देने के लिए ही श्री ऋषभचंद्रजी इस वर्ष का वर्षावास यहाँ कर रहे हैं। प्रवेश चल समारोह जय तलहटी से प्रारंभ होगा। |