संत कवि ताल्लपका अन्नमाचार्य द्वारा भगवान वेंकटेश्वर की स्तुति में संस्कृत में लिखे गए गीतों को स्वर सामाज्ञी लता मंगेशकर अपनी जादुई आवाज में गाएँगी। ताल्लपका अन्नमाचार्य को अन्नामय्या के नाम से जाना जाता है। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ने इस परियोजना की जिम्मेदारी ली है, जिसके तहत संस्कृत के सात गीतों को लता की आवाज में रिकॉर्ड किया जाएगा।16 वीं शताब्दी के कवि ने अपना पूरा जीवन भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित कर दिया था। उन्होंने संस्कृत में करीब 100 और तेलगू में 14 हजार गीतों की रचना की थी। टीटीडी के अन्नमाचार्य परियोजना के निदेशक मेदासानी मोहन ने बताया कि हमने पहले ही ट्रैक रिकॉर्ड कर लिए हैं और उन्हें लताजी के पास भेजा है। हम यथाशीघ्र रिकॉर्ड लाने की कोशिश करेंगे। |