मुख पृष्ठ > धर्म-संसार > धर्म-दर्शन > समाचार > साध्वी चंचलकुँवरजी का देवलोकगमन
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
साध्वी चंचलकुँवरजी का देवलोकगमन
ND

आचार्य शिवमुनिजी की आज्ञानुवर्तिनी राष्ट्रज्योति साध्वी चंचलकुँवरजी का 24 जून को संथारापूर्वक देवलोकगमन हो गया। साध्वीजी गत 12 वर्षों से स्थिर वास में थीं। उनके देवलोकगमन का समाचार सुनकर श्रद्घालु उनके दर्शन के लिए उमड़ पड़े। साध्वीजी के पार्थिव देह की डोल 25 जून को निकलेगी। अंतिम संस्कार इंदौर के रामबाग मुक्तिधाम पर होगा।

साध्वीजी का जन्म अहमदनगर महाराष्ट्र में भगवानदास कासवा के परिवार में हुआ था। उन्होंने 10 वर्ष की आयु में ही साध्वी रतनकुँवरजी से मनमाड़ में जैन भागवती दीक्षा ग्रहण की थी। तत्पश्चात उन्होंने जैनागमों का अध्ययन एवं हिन्दी, मराठी, संस्कृत, गुजराती व प्राकृत भाषा का ज्ञान प्राप्त किया। उन्होंने 60 वर्ष तक संयम धर्म का पालन किया।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
आचार्य महाप्रज्ञ का जन्मदिवस मनाया
सोमवती अमावस्या पर उमड़ी भीड़
पिरामिड आकार में बना है हिमलिंग
हरिद्वार में बनेगा श्रीराम मंदिर
कश्मीर को जोड़ रहे हैं बर्फानी बाबा
मुनिश्री पूरबसागरजी का देवलोकगमन