अणुव्रत के अधिष्ठाता आचार्य तुलसी के शिष्य और तेरापंथ के प्रख्यात जैन संत आचार्य महाप्रज्ञ का 90वाँ जन्मदिवस नागौर जिले के लाडनूं स्थित जैन विश्व भारती के सुधर्मा सभागार में समारोहपूर्वक मनाया गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित बड़ी संख्या में राजनेता और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रमुख लोगों के अलावा देश भर से आए आचार्य महाप्रज्ञ के अनुगामी मौजूद थे।आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए में मुख्यमंत्री ने कहा कि शांति और अहिंसा से ही देश एवं समाज के विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि धर्म और जाति के नाम पर होने वाले दंगों को सख्ती से रोकना होगा। आचार्य महाप्रज्ञ ने कहा कि धर्म में आधात्म और नैतिकता का प्रादुर्भाव है। |