मुख पृष्ठ > धर्म-संसार > धर्म-दर्शन > समाचार > सोमवती अमावस्या पर उमड़ी भीड़
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
सोमवती अमावस्या पर उमड़ी भीड़

सोमवती अमावस्या नर्मदा स्नान
ND
सोमवार को सोमवती अमावस्या पर्व पर उज्जैन तथा ओंकारेश्वर में श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। उज्जैन के सोमकुंड में तो टैंकरों से डाले गए पानी से लोगों को नहाना पड़ा। ओंकारेश्वर और बड़वाह में पानी तो भरपूर मिला पर वहाँ पहुँचने के पहले ही ट्रैफिक के कारण लोग पसीने से तर-बतर हो गए।

सोमवार को ओंकारेश्वर स्नान एवं दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ की वजह से इंदौर-खंडवा राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। मोरटक्का से भेरूघाट तक जगह-जगह वाहन जाम में फँसने से यात्रियों को फजीहतों का सामना करना पड़ा। नर्मदा स्नान करने के लिए करीब एक लाख श्रद्धालुओं को लेकर आए करीब 20 हजार वाहनों ने चारों तरफ सड़क पर कब्जा कर रखा था।

इंदौर से बड़वाह तक करीब 60 किलोमीटर लंबी सड़क तथा नर्मदा पुल पर दिनभर जाम लगता रहा। बुजुर्गों ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में इंदौर-सनावद-ओंकारेश्वर मार्ग पर सोमवती अमावस्या जैसा ट्रैफिक नहीं देखा। हर एक-दो किमी पर पाँच दस-मिनट में जाम लगता रहा।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
पिरामिड आकार में बना है हिमलिंग
हरिद्वार में बनेगा श्रीराम मंदिर
कश्मीर को जोड़ रहे हैं बर्फानी बाबा
मुनिश्री पूरबसागरजी का देवलोकगमन
अरजनदेवजी का शहीदी पर्व 16 को
मोहनखेड़ा तीर्थ को 1 करोड़ का दान