मुख पृष्ठ > धर्म-संसार > धर्म-दर्शन > समाचार > कश्मीर को जोड़ रहे हैं बर्फानी बाबा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
कश्मीर को जोड़ रहे हैं बर्फानी बाबा
- विनोद अग्निहोत्री
amarnath baba
ND

पवित्र बाबा अमरनाथ की गुफा में हिमलिंग अब आस्था के केंद्र के साथ ही अलगाववाद से सुलगते कश्मीर को शेष भारत से जोड़ने की मजबूत कड़ी बनता जा रहा है। जहाँ पूरे देश के हिन्दू पूरे साल अमरनाथ यात्रा शुरू होने की प्रतीक्षा करते हैं, वहीं कश्मीर की बहुसंख्यक मुस्लिम आबादी भी इस यात्रा के दो महीनों की कमाई को अपने पूरे साल की आमदनी का सबसे बड़ा स्रोत मानती है।

कहा जा सकता है कि बर्फानी बाबा अमरनाथ जम्मू-कश्मीर के लोगों जिनमें अधिकतर मुस्लिम हैं, के आर्थिक कल्याण का साधन भी बन गए हैं। यही वजह है कि कई बार आतंकियों की धमकी के बावजूद कश्मीरी अवाम ने यात्रा को ठप नहीं होने दिया। अब तो आतंकी गुट भी जन दबाव के आगे कमजोर पड़ गए हैं। उन्होंने यात्रा में बाधा डालने का इरादा छोड़ दिया है।

श्रीनगर से बालटाल या जम्मू से पहलगाम और चंदनबाड़ी के रास्ते संगम होते हुए अमरनाथ पहुँचने वाले यात्रियों की पूरी सहायता, देखभाल, खाने पीने और ठहरने का इंतजाम सब स्थानीय कश्मीरी ही करते हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
मुनिश्री पूरबसागरजी का देवलोकगमन
अरजनदेवजी का शहीदी पर्व 16 को
मोहनखेड़ा तीर्थ को 1 करोड़ का दान
इंदौर पहुँचा दशम गुरु का पलंग
तिब्बती धर्मगुरु इंदौर में
हरिद्वार में महाकुंभ 2010 में