सिख धर्म के पाँचवें गुरु शहीदों के सरताज गुरु अरजनदेवजी का 403वाँ शहीदी पर्व सिख समाज की ओर से 14 से 16 जून तक श्रद्घा और भक्तिभाव से मनाया जाएगा। इस अवसर पर पंचम गुरु उच्चारित श्री सुखमनी साहब का पाठ, दीवान सजावट, रूहाणी कीर्तन-प्रवचन एवं ढाडीवारों का गायन होगा। अमृत संचार का विशेष कार्यक्रम, जिसमें गुरु मर्यादा अनुसार 5 प्यारों द्वारा अमृत अभिलाक्षियों को छकाया जाएगा। 16 जून को शहीदी पर्व का मुख्य समारोह होगा, जिसमें अमृतवाणी एवं उपदेश तथा गुरुजी की शहीदी का इतिहास श्रवण कराया जाएगा। साथ ही अटूट लंगर होगा। |