सौम्य सत्याग्रही व नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा बुधवार को इंदौर में आएँगे। वे दोपहर 1.30 बजे भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) में विशेष व्याख्यान देंगे। व्याख्यान का विषय करुणा और अहिंसा होगा। इस विशेष व्याख्यान में आईआईएम के निदेशक, प्राध्यापकगण और विद्यार्थी मौजूद रहेंगे। व्याख्यान के बाद दलाई लामा प्रश्नों के जवाब भी देंगे। |