मुख पृष्ठ > धर्म-संसार > धर्म-दर्शन > समाचार > अमरनाथ यात्रा विवादों में
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
अमरनाथ यात्रा विवादों में
- सुरेश एस. डुग्गर

amarnath yatra
ND
अमरनाथ यात्रा विवादों से घिरती जा रही है। इसे लेकर जम्मू-कश्मीर के दोनों संभागों में आंदोलनों और प्रदर्शनों की तैयारी भी शुरू हो गई है। आम जनता को आशंका है कि कुछ लोग निजी स्वार्थों के चलते इस बार भी पर्यटन सीजन को अमरनाथ यात्रा पर विवाद पैदा कर उसकी भेंट चढ़ा देंगे। ताजा विवाद इसकी अवधि को लेकर है।

कट्टरपंथी अलगाववादी भी इस विवाद में कूद पड़े हैं। कश्मीर जमायते इस्लामी के मुखिया और हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के कट्टरपंथी गुट के नेता सईद अली शाह गिलानी ने भी इसकी अवधि 15 दिन करने की माँग करते हुए आंदोलन छेड़ने की बात कही है।

वे कहते हैं कि यात्रा अवधि को बढ़ाने से कश्मीर का पर्यावरण बिगड़ रहा है। उनके मुताबिक अमरनाथ यात्रा सिर्फ पहाड़ों पर विनाश और गंदगी के ढेर ही ला रही है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। इस मामले को लेकर राज्य के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने राज्य सरकार को सौंपी रिपोर्ट में भी अमरनाथ यात्रा की अवधि को कम करने और अमरनाथ श्रद्धालुओं की संख्या सीमित करने की संस्तुति की है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
लिखित परीक्षा तय होंगे पुजारी
राष्ट्रसंत तरुणसागरजी का चातुर्मास
शिर्डी मंदिर का चढ़ावा बढ़ा
नेपाली भी बन सकेंगे पुजारी
पाँच आचार्यों का मंगल प्रवेश 3 मई को
अक्षय तृतीया : दान-पुण्य के लिए श्रेष्ठ