मुख पृष्ठ > धर्म-संसार > धर्म-दर्शन > समाचार > पाँच आचार्यों का मंगल प्रवेश 3 मई को
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
पाँच आचार्यों का मंगल प्रवेश 3 मई को
ND

धार श्वेतांबर जैन समाज के लिए 3 मई, रविवार का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा, जब शहर की पावन धरा पर महामांगलिक प्रदाता मालवभूषण आचार्यश्री नवरत्नसागरसूरीजी, आचार्यश्री अपूर्वमंगलरत्नसूरीजी,आचार्यश्री जिनरत्नसागरसूरीजी व आचार्यश्री चंद्ररत्नसागरसूरीजी आदि का शोभायात्रा के रूप में भव्य मंगल प्रवेश होगा। सकल श्रीसंघ पलक-पावड़े बिछाए गुरु भगवंतों की मंगल अगवानी को आतुर है। इसकी व्यापक तैयारियाँ की गई हैं।

पंन्यास प्रवर विश्वरत्नसागरजी आदि ठाणा तथा साध्वी सुरेखाश्रीजी, शीलरेखाश्रीजी, गुणरत्नाश्रीजी, रुचिप्रज्ञाश्रीजी, नम्रताश्रीजी आदि का भी मंगल प्रवेश होगा। शोभायात्रा का समापन सेंट मेरी स्कूल प्रांगण में धर्मसभा के रूप में होगा। तत्पश्चात मालवभूषण आचार्यश्री नवरत्नसागरसूरीजी महामांगलिक प्रदान करेंगे।

सभी कार्यक्रमों के पश्चात गुरु भगवंतों का मंगल विहार भक्तामर महातीर्थ पर होगा, जहाँ 4 से 9 मई तक शिविर का आयोजन होने जा रहा है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
अक्षय तृतीया : दान-पुण्य के लिए श्रेष्ठ
तीन प्राचीन मूर्तियाँ बरामद
राष्ट्रसंत आचार्य का वर्षावास चेन्नई में
बोहरा समाज का मिलादुन्नाबी पर्व 8 को
रंगपंचमी पर मक्सी में मेला
हज का पंजीयन 5 मार्च से