मुख पृष्ठ > धर्म-संसार > धर्म-दर्शन > समाचार > तीन प्राचीन मूर्तियाँ बरामद
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
तीन प्राचीन मूर्तियाँ बरामद
deval faliya
ND
झाबुआ से करीब 37 किमी दूर स्थित देवल फलिया में सौ वर्ष से अधिक पुराने पंचमुखी शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के दौरान विगत दिवस पुरातत्व विभाग को खुदाई में तीन प्राचीन मूर्तियाँ मिली हैं। इनमें एक मूर्ति गणेशजी, दूसरी शिव-पार्वती की है। तीसरी मूर्ति के बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राणापुर-छागोला मार्ग पर स्थित शिवजी का मंदिर अत्यंत ही प्राचीन और जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। खुदाई में मिली तीनों मूर्तियों को पुरातत्व विभाग द्वारा इसी मंदिर में नए सिरे से स्थापित किया जाएगा।

ऐसा माना जा रहा है कि ये प्राचीन मूर्तियाँ वर्षों पहले देवल फलिया के श्री पंचमुखी शिव मंदिर में ही स्थापित रही होंगी और मंदिर के जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुँचने या कोई प्राकृतिक आपदा आने पर मिट्टी में दब गई होंगी।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
राष्ट्रसंत आचार्य का वर्षावास चेन्नई में
बोहरा समाज का मिलादुन्नाबी पर्व 8 को
रंगपंचमी पर मक्सी में मेला
हज का पंजीयन 5 मार्च से
मानतुंगसागरजी का समाधिमरण
नमाज पढ़ी दहकते अंगारों पर