क्रांतिकारी राष्ट्रसंत मुनिश्री तरुणसागरजी अपने चातुर्मास कलश की स्थापना 17 जुलाई को औरंगाबाद में करेंगे।
अगले दिन गुरु पूर्णिमा को समवशरण की स्थापना होगी और कमलासन पर विराजमान मुनिश्री देशभर से आए हजारों भक्तों के प्रश्नों का जवाब देंगे। इस ज्ञानवर्द्धक कार्यक्रम का 18 जुलाई को सुबह 8.30 बजे से सीधा प्रसारण आस्था टीवी पर किया जाएगा।
|