मुख्य पृष्ठ > धर्म-संसार > धर्म-दर्शन > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कबीर के प्रगटोत्सव पर अनेक कार्यक्रम  Search similar articles
WD
क्रांतिदृष्टा संतश्री कबीरदासजी के प्रगटोत्सव पर कल अनेक कार्यक्रम हुए। कहीं शोभायात्रा निकली, तो कहीं संगोष्ठी रखी गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कबीरदासजी को संतों का संत बताया और कहा कि पाखंडियों व धर्म के धंधेबाजों की उन्होंने खूब खबर ली। उनकी वाणी आज भी प्रासंगिक है।

इसके अंतर्गत भव्य शोभायात्रा निकली गई, जिसमें आकर्षक झाँकियाँ, ऊँट, हाथी, घोड़े, बग्घी, बैंडबाजे, अखाड़े, भजन मंडलियाँ और सुज्जित वाहन भी शामिल हुए।

इस मौके पर छुआछूत, अंधविश्वास, पाखंड व रूढ़ियों के खिलाफ कबीर की वाणियों का गायन कर जनजागरूकता पर चर्चा की गई। इस मौके पर कबीरदासजी की मानव मूल्यों संबंधी साखियों का वाचन कर उनका भावार्थ प्रस्तुत किया गया।
और भी
मंदिरों के जीर्णोद्धार की राशि मंजूर
दुर्लभ पांडुलिपियों की प्रदर्शनी
मुनिश्री तरुणसागरजी की वेबसाइट का लोकार्पण
नवग्रह तीर्थ पर विभिन्न कार्यक्रम 3 से
शनैश्चर जयंती महोत्सव 3 जून से
एरिजोना में बना हिन्दू मंदिर