राजस्थान देवस्थान विभाग ने बीकानेर और चुरू जिले के विभिन्न मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए 28 लाख रुपए की राशि मंजूर की है।
बीकानेर के रसिक शिरोमणि मंदिर के लिए 10 लाख रु. तथा कोलायत के पंच मंदिरों के लिए 15 लाख रु. की राशि स्वीकृत की गई है। चुरू जिले के सुजानगढ़ क्षेत्र में लालगढ़ मंदिर समूह के लिए 3 लाख रु. की राशि मंजूर की गई है।
|