क्रांतिकारी संत मुनिश्री तरुणसागरजी महाराज इस बार अपना चातुर्मास औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में करेंगे। इस आशय की घोषणा उन्होंने पूना में विशाल धर्मसभा के दौरान की। उन्होंने कहा कि मैं औरंगाबाद में चातुर्मास संपन्न करने के उपरांत मप्र की ओर जाऊँगा।
अखिल भारतीय प्रज्ञश्री संघ के अध्यक्ष श्री विमल सोगानी व महामंत्री डॉ. संजय जैन ने बताया कि मुनिश्री 2009 में इंदौर में चातुर्मास करेंगे।
इसकी तैयारियाँ पिछले एक वर्ष से की जा रही हैं। मुनिश्री को हर वर्ष संस्था के प्रतिनिधिमंडल द्वारा गुरुपूर्णिमा पर श्रीफल भेंट किया जा रहा है।
|