जबलपुर के एक स्थानीय दैनिक अखबार में जैन मुनियों और संतों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियों से जैन समाज में भारी आक्रोश है। विरोधस्वरूप समाज के लोगों ने अखबार की प्रतियाँ जलाईं और पुतला फूँका।
समाज के वरिष्ठजनों ने चेतावनी दी है कि धार्मिक आस्था से खिलवाड़ करने वाले अखबार के खिलाफ पूरा समाज उग्र आंदोलन करेगा। गौरतलब है कि शुक्रवार को स्थानीय अखबार में प्रकाशित एक कहानी में जैन संतों और मुनियों के बारे में अपमानजनक शब्दों का प्रयोगकिया गया था।
समाज के लोगों ने तर्क देते हुए कहा कि किसी भी अखबार में हर छोटी बातों को बारीकी से देखकर ही प्रकाशित किया जाता है, लेकिन उक्त अखबार ने जानबूझकर ऐसा काम किया, जो माफी योग्य नहीं है।
|