मुख्य पृष्ठ > धर्म-संसार > धर्म-दर्शन > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
धर्मगुरु डॉ. सैयदना साहब की 97वीं सालगिरह
WD
अपने धर्मगुरु डॉ. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब (तउश) की 97वीं सालगिरह को लेकर दाऊदी बोहरा समाज में भारी उत्साह व उल्लास का माहौल है। बोहरा बहुल क्षेत्रों में विशेष विद्युत सजावट भी की गई है। धर्मगुरु साहब इस बार अपनी सालगिरह मुंबई में मनाएँगे।

सालगिरह की पूर्व संध्या पर गुरुवार को सुबह 7 बजे सियागंज मस्जिद से विशाल जुलूस निकलेगा जबकि जश्न वाले दिन यानी शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे धर्मगुरु साहब द्वारा मुंबई में फरमाई जाने वाली वाअज का ऑडियो-वीडियो से मस्जिद में सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान समाजजन अपना कारोबार पूरी तरह से बंद रखेंगे।
  अपने धर्मगुरु डॉ. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब (तउश) की 97वीं सालगिरह को लेकर दाऊदी बोहरा समाज में भारी उत्साह व उल्लास का माहौल है। बोहरा बहुल क्षेत्रों में विशेष विद्युत सजावट भी की गई है। धर्मगुरु साहब इस बार अपनी सालगिरह मुंबई में मनाएँगे।      

जुलूस में सबसे आगे ढोल व ताशा पार्टी जुलूस के आमद का ऐलान करते हुए चलेगी। इसके बाद समाज के स्कूलों के बच्चे तथा विभिन्न कमेटियों के सदस्य बैनर लिए हुए चलेंगे। ऊँट, बग्घी, घोड़े आदि भी शामिल रहेंगे।
और भी
राष्ट्रसंत जयंतसेनजी का चातुर्मास गुंटूर में
नवग्रह तीर्थ का निर्माण
तीन साध्वियों का देवलोकगमन
स्वर्ण रथयात्रा काँच मंदिर से
लखनऊ में रामनवमी की धूम  
महावीर जयंती पर अनेक भव्य कार्यक्रम