राष्ट्रसंत आचार्य श्रीमद्विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी का चातुर्मास आंध्रप्रदेश के गुंटूर शहर में होगा। यह घोषणा संतश्री ने जैन तीर्थ श्री पालीताणा (गुजरात) में की।
अभा राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्री रमेश धाड़ीवाल ने बताया कि पालीताणा में देशभर के 47 श्रीसंघों एवं हजारों गुरुभक्तों की उपस्थिति में आचार्यश्री द्वारा विनती सभा में अपने आगामी चातुर्मास की घोषणा की गई।
|