मुख्य पृष्ठ > धर्म-संसार > धर्म-दर्शन > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
महावीर जयंती पर अनेक भव्य कार्यक्रम
ND
दिगंबर जैन समाज (सामाजिक संसद) द्वारा महावीर जयंती पर 18 अप्रैल को अनेक भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। इस बार भी दोपहर 3 बजे काँच मंदिर से विशाल स्वर्ण रथयात्रा निकलेगी।

इस आशय का निर्णय गोम्मटगिरि पर पद्मश्री बाबूलाल पाटोदी की अध्यक्षता में आयोजित समाज की वृहद बैठक में लिया गया। इस अवसर पर जयंती कार्यक्रमों के सिलसिले में विभिन्न समितियों का गठन भी हुआ।
  दिगंबर जैन समाज (सामाजिक संसद) द्वारा महावीर जयंती पर 18 अप्रैल को अनेक भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। इस बार भी दोपहर 3 बजे काँच मंदिर से विशाल स्वर्ण रथयात्रा निकलेगी।      


प्रारंभ में कार्याध्यक्ष कैलाश वेद ने स्वर्ण रथयात्रा व स्नेह सम्मेलन संबंधी विस्तृत जानकारी दी। इस शोभायात्रा में नगर के सभी 72 जिनालय क्षेत्रों से जु़ड़े समाजजन अपनी-अपनी बग्घियों के साथ शामिल होंगे।

महिला संगठन पौराणिक झाँकियों व भजन मंडलियों के साथ शोभायात्रा को भव्यता प्रदान करेंगे। समस्त दिगंबर जैन सोश्यल ग्रुप्स और महिला संगठन के सदस्य श्वेत वस्त्रों में तथा महिलाएँ केसरिया सा़ड़ी पहनकर शामिल होंगी। शहर के प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग्स भी लगाए जाएँगे।
और भी
चेटीचंड उत्सव में मांगणिहार का मंचन
गौरी माता से सौभाग्य की कामना
भगवान अजीतनाथ का निर्वाणोत्सव कल
गुड़ी के साथ घटस्थापना भी
वार्षिक गुरमत समागम का शुभारंभ
मुनिश्री चौथमलजी की दीक्षा जयंती मनाई