वादी-ए-नूर हजरत नाहरशाह वली बाबा का तीन दिवसीय 59वाँ सालाना उर्स मेला 28 फरवरी से खजराना में शुरू होने जा रहा है। मप्र के सबसे बड़े माने जाने वाले इस उर्स में देश के अनेक मशहूर कव्वाल शिरकत करेंगे। तीनों दिन रात 9 से सुबह 5 बजे तक कार्यक्रम होंगे। समापन दिवस पर 1 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व लोक निर्माण मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी चादर पेश करेंगे।
दरगाह उर्स कमेटी के सदर हाजी उस्मान पटेल ने बताया कि 29 फरवरी को शाम 5 बजे खजांची मोहब्बत अली पहलवान के यहाँ से चादर पेश की जाएगी। उर्स के तहत कव्वालों के बीच कई रोचक मुकाबले होंगे। पहले दिन 28 फरवरी को सरफराज चिश्ती कव्वाल (उप्र) का मुकाबला आरजू परवीन कव्वाल (मुंबई) से होगा।
दूसरे दिन 29 फरवरी को छोटे मजीद शोला कव्वाल (नागपुर) और सीमा सबा कव्वाल (उप्र) आमने-सामने होंगे। समापन दिवस पर 1 मार्च को सबसे बड़ा जंगी मुकाबला अंतरराष्ट्रीय कव्वाल गुलाम वारिस गुलाम साबिर (नई दिल्ली) बनाम अनवर साबरी (उप्र) के बीच होगा। | | वादी-ए-नूर हजरत नाहरशाह वली बाबा का तीन दिवसीय 59वाँ सालाना उर्स मेला 28 फरवरी से खजराना में शुरू होने जा रहा है। मप्र के सबसे बड़े माने जाने वाले इस उर्स में देश के अनेक मशहूर कव्वाल शिरकत करेंगे। तीनों दिन रात 9 से सुबह 5 बजे तक कार्यक्रम होंगे। |
| |
इस जंगी मुकाबले में करीब एक लाख जायरिनों (श्रद्धालुओं) के भाग लेने की संभावना है। 2 मार्च को सुबह 9 बजे रंग-ए-महफिल का आयोजन भी रखा गया है।
|