हुसैन टेकरी शरीफ पर 18 से 28 फरवरी तक चेहल्लुम मनाया जाएगा। इसमें मुख्य कार्यक्रम आग पर मातम 27 फरवरी की रात 10 बजे होगा। चेहल्लुम अवधि के दौरान विद्युत प्रदाय निरंतर बना रहे इसके लिए राज्य विद्युत नियामक आयोग भोपाल व कार्यपालन यंत्री विद्युत मंडल जावरा तथा कलेक्टर महेंद्र ज्ञानी से निवेदन किया गया।
नपा द्वारा ताल नाका से हुसैन टेकरी परिसर तक मार्ग पर सड़क बत्ती के साथ अतिरिक्त हेलोजन की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही हुसैन टेकरी वक्फ प्रशासन द्वारा जनरेटर की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
इस अवसर पर श्रद्घालुओं के ठहरने के लिए हुसैन टेकरी शरीफ की धर्मशाला के कमरों के अलावा शामियाने लगाने की व्यवस्था की जाएगी। टेकरी स्थित लॉज मालिकों को यहॉं आने वाले आगंतुकों से अधिक किराया नहीं लिया जाए, इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा एक अलग बैठक का निर्णय लिया गया। हुसैन टेकरी शरीफ पर निवास करने वाले व्यक्तियों की सूची हुसैन टेकरी प्रशासन पुलिस विभाग को उपलब्ध कराएगा।
हुसैन टेकरी शरीफ के स्वामित्व के 10 नलकूप में से 6 नलकूप पर्याप्त जलप्रदाय कर रहे हैं। इनसे लगभग 2 लाख लीटर पानी प्रतिदिन उपलब्ध हो रहा है। चेहल्लुम पर 5 लाख लीटर पानी की प्रतिदिन आवश्यकता होगी।
इस दौरान एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है। 27 फरवरी को आग पर मातम के अवसर पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की जाएगी।
|