नर्मदा जयंती महोत्सव के तहत शहर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। धर्मरक्षक समिति, रेवाधाम, कनाड़िया में नर्मदा पुराण कथा में अमरकंटक से पधारे विद्वान वक्ता पं. राघवेंद्रजी ने नर्मदा शब्द का अर्थ बताते हुए कहा कि 'नर' का मतलब है कोमल और 'दा' का अर्थ है जो दे दे। उनके अनुसार जो पापियों का नाश कर दे, वही नर्मदा है। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 401 मंगल कलशधारी महिलाएँ शामिल हुईं।
नार्मदीय ब्राह्मण समाज द्वारा नर्मदाष्टक का दीपोत्सव के रूप में गायन प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम के तहत उपस्थित श्रद्धालुओं को नर्मदाजी का महात्म्य भी बताया गया। | | पं. राघवेंद्रजी ने नर्मदा शब्द का अर्थ बताते हुए कहा कि 'नर' का मतलब है कोमल और 'दा' का अर्थ है जो दे दे। उनके अनुसार जो पापियों का नाश कर दे, वही नर्मदा है। |
| |
इस अवसर पर विवेकानंद युवा महामंडल द्वारा विवेकानंद साधना केंद्र में कन्या भोज, हवन, पूजन, दीपदान यज्ञ व भंडारे के आयोजन किए जाएँगे। संयोजक ने बताया कि नर्मदा तट पैदल यात्रा से लौटने वाले श्रद्धालुओं को सम्मानस्वरूप स्मृति चिह्न भेंट किए जाएँगे।
|