मुख्य पृष्ठ > धर्म-संसार > धर्म-दर्शन > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सम्मेदशिखर जाएँगे 350 यात्री 12 जन. को
WD
माँगीलाल मंडल, मल्हारगंज, इंदौर की अगुवाई में साढ़े तीन सौ श्रद्धालुओं का विशाल जत्था 12 जनवरी को रात्रि 11 बजे क्षिप्रा एक्सप्रेस से तीर्थराज सम्मेदशिखर की वंदना करने के लिए रवाना होगा। इस अवसर पर आयोजकों के साथ ही यात्रियों का भव्य स्वागत कर बिदाई दी जाएगी।

सर्वश्री मनमोहन झांझरी, प्रतिपाल टोंग्या व विजय सेठी ने बताया कि मंडल द्वारा समाज के निर्धन वर्ग को हर वर्ष जनवरी में जनसहयोग से निःशुल्क यात्रा कराई जाती है। आयोजन का यह अनवरत सातवाँ वर्ष है। इस बार 151 यात्रियों का निःशुल्क ले जाया जा रहा है।

इनमें ज्यादातर बुजुर्ग हैं और जिन्होंने तीर्थराज के कभी दर्शन नहीं किए हैं। जत्थे में 50-60 आयु समूह में 90 लोग और 60-75 आयु समूह में 60 लोग शामिल हैं। जत्थे का नेतृत्व श्री सुदर्शन गुरु करेंगे।

यात्रीगण सम्मेदशिखर में शांति महामंडल विधान का आयोजन कर भगवान शांतिनाथजी के समक्ष विश्वशांति की कामना के साथ अष्टद्रव्य समर्पित करेंगे। सभी यात्रियों की वापसी 21 जनवरी को होगी।
और भी
बावनगजा महोत्सव की तैयारियाँ पूरी
गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ
दत्त जयंती उत्सव शुरू
चंपा षष्ठी पर मार्तण्ड पूजन
ईद-उल-जुहा 21 को
पाँच दिवसीय प्रकाश उत्सव शुरू