श्री गुरुसिंघ सभा द्वारा गुरुनानकदेवजी महाराज का 539वाँ प्रकाश पर्व श्रद्धा, भक्ति और परंपरागत उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में पाँच दिवसीय भव्य कार्यक्रम 20 नवंबर प्रारंभ हुए। इस अवसर पर गुरुद्वारों की आकर्षक विद्युत सजावट की जाएगी।
इसके मद्देनजर 20 नवंबर को प्रभात फेरियों तथा पंथक निशान साहिब का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर पिन्नी प्रसाद दूध व पोहे का लंगर भी वितरित होगा। तत्पश्चात बच्चों के लिए गुरबाणी शबद कीर्तन प्रतियोगिता होगी।
21 नवंबर को सभी शबदी जत्थों के साथ विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इसमें नगर के सिख समाज की सभी धार्मिक, शैक्षणिक व सामाजिक संस्थाएँ भी शामिल होंगी। 22 व 23 नवंबर को गुरु का लंगर तैयार किया जाएगा। 24 नवंबर को गुरु साहिब का अटूट लंगर वितरित होगा और विभिन्न कार्यक्रमों का विधिवत् समापन किया जाएगा।
|