मुख पृष्ठ > धर्म-संसार > धर्म-दर्शन > जैन धर्म > आइए, क्षमापर्व का लाभ उठाएँ
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आइए, क्षमापर्व का लाभ उठाएँ
राजश्री कासलीवाल
WDWD
दस लक्षण पर्व एक ऐसा पर्व है जो पर्युषण पर्व के रूप में आकर समूचे देशवासियों को सुख और शांति का संदेश देते हैं। 'यह पावन पर्व सिर्फ जैनियों को ही नहीं सभी समाजजन को अपने अहंकार और क्रोध का त्याग करके संयम के रथ पर सवार होकर सादा जीवन जीने, उच्च विचारों को अपनाने की प्रेरणा देते हैं।' दस दिनों तक चलने वाला यह पर्व जैन समुदायी बहुत ह‍ी सद्‍भाव और संयम से मनाते है।

इन दस दिनों में लोग पूजा-अर्चना, आरती, उपवास, एकासन व्रत, रात्रि अन्न-जल का त्याग करके बहुत ही त्याग भावना से संयमपूर्वक और धर्म ध्यान में अपना चित्त लगाकर पर्व का आनंद उठाते हैं। इस समय दैनिक क्रियाओं से दूर रहने का प्रयास किया जाता है। इन दिनों मंदिर परिसर में अधिकतम समय तक रहना जरूरी माना जाता है और इसका प्रभाव पूरे समाज में दिखाई देता है।

इन दिनों रात्रि मंदिरों में सामायिक पाठ के साथ-साथ भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। जिसके माध्यम से अलग-अलग विचारधाराओं का प्रेरित करके सन्मार्ग पर चलने का, अपने अंह को त्यागने और दूसरों की भलाई के लिए कार्य करने की प्रेरणास्पद कार्यक्रमों का मंचन करके समाजवासियों को प्रेरणा देते हैं।

  इन दस दिनों में लोग पूजा-अर्चना, आरती, उपवास, एकासन व्रत, रात्रि अन्न-जल का त्याग करके बहुत ही त्याग भावना से संयमपूर्वक और धर्म ध्यान में अपना चित्त लगाकर पर्व का आनंद उठाते हैं...      
इसमें क्षमावणी पर्व का अपना एक अलग ही महत्व होता है। क्षमा पर्व हमें सहनशीलता से रहने की प्रेरणा देता है।

क्रोध को पैदा न होने देना और अगर हो भी जाए तो अपने विवेक से, नम्रता से उसे विफल कर देना। अपने भीतर आने वाले क्रोध के कारण को ढूँढकर, क्रोध से होने वाले अनर्थों के बारे में सोचना और अपने क्रोध को क्षमारूपी अमृत पिलाकर अपने आपको और दूसरों को भी क्षमा की नजरों से देखना।

अपने से जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए खुद को क्षमा करना और दूसरे के प्रति भी इसी भाव को रखना इस पर्व का महत्व है। अपने अंदर क्षमा के गुणों का निरंतर चिंतन करते रहना।
संबंधित जानकारी खोजें
1 | 2  >>  
और भी
आकर्षक झाँकियों से सजे जिनालय
सुगंध दशमी पर्व पर चढ़ेगी धूप
धार्मिक क्रियाओं का पर्व पर्युषण
दसलक्षण पर्व की शुरुआत
दान-तप के लिए प्रेरित करता पर्व पर्युषण
पर्युषण : जिनशासन का महापर्व