मुख्य पृष्ठ > धर्म-संसार > धर्म-दर्शन > जैन धर्म
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दान-धर्म के चार अंग
अनुग्रहार्थं स्वस्यातिसर्गो दानम्‌।

अनुग्रह के लिए अपनी वस्तु के त्याग करने का नाम है दान।

विधिद्रव्यदातृपात्रविशेषात्तद्विशेषः

विधि, देयवस्तु, दाता और ग्राहक की विशेषता से ही दान की विशेषता है। दान का मतलब है अपने पसीने की कमाई दूसरे को प्रेमपूर्वक अर्पण करना।

दान के फल में तर-तम के भाव से विशेषता होती है। उसके चार अंग हैं-

विधि की विशेषता- देश, काल का औचित्य रहे और लेने वाले के सिद्धांत में कोई बाधा न आए, यह है विधि की विशेषता।

द्रव्य की विशेषता- दान की वस्तु लेने वाले के लिए उपकारी और हितकरी हो, यह है द्रव्य की विशेषता।

दाता की विशेषता- दाता में दान लेने वाले के प्रति श्रद्धा और प्रेम हो, प्रसन्नता हो, यह है दाता की विशेषता।

पात्र की विशेषता- दान लेने वाला सत्पुरुषार्थ के लिए जागरूक हो, यह है पात्र की विशेषता।

ऐसे दान से दाता का भी कल्याण होता है, आदाता का भी।
और भी
अपरिग्रहव्रत के अतिचार
अस्तेयव्रत के अतिचार
सत्य व्रत के अतिचार
पंच महाव्रत
मोक्ष के साधन
धर्म क्या है?