मुख्य पृष्ठ > धर्म-संसार > धर्म-दर्शन > जैन धर्म
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भक्तामर स्तोत्र (हिन्दी में)
(हिन्दी में)
आदिपुरुष आदीश जिन, आदि सुविधि करतार।
धरम-धुरंधर परमगुरु, नमों आदि अवतार॥

सुर-नत-मुकुट रतन-छवि करैं,
अंतर पाप-तिमिर सब हरैं।
जिनपद बंदों मन वच काय,
भव-जल-पतित उधरन-सहाय॥1॥

श्रुत-पारग इंद्रादिक देव,
जाकी थुति कीनी कर सेव।
शब्द मनोहर अरथ विशाल,
तिस प्रभु की वरनों गुन-माल॥2॥

विबुध-वंद्य-पद मैं मति-हीन,
हो निलज्ज थुति-मनसा कीन।
जल-प्रतिबिंब बुद्ध को गहै,
शशि-मंडल बालक ही चहै॥3॥

गुन-समुद्र तुम गुन अविकार,
कहत न सुर-गुरु पावै पार।
प्रलय-पवन-उद्धत जल-जन्तु,
जलधि तिरै को भुज बलवन्तु॥4॥

सो मैं शक्ति-हीन थुति करूँ,
भक्ति-भाव-वश कछु नहिं डरूँ।
ज्यों मृगि निज-सुत पालन हेतु,
मृगपति सन्मुख जाय अचेत॥5॥

मैं शठ सुधी हँसन को धाम,
मुझ तव भक्ति बुलावै राम।
ज्यों पिक अंब-कली परभाव,
मधु-ऋतु मधुर करै आराव॥6॥
1 | 2 | 3 | 4 | 5  >>  
और भी
भक्तामर-स्तोत्र
लक्ष्मी, संपत्ति व सुख प्राप्त करने हेतु
सभी दिशाओं में विजय प्राप्त करने हेतु
बंधनों से मुक्ति हेतु
रोग-व्याधि सभी दूर करने हेतु
समुद्र का भय दूर करने हेतु