मुख्य पृष्ठ > धर्म-संसार > धर्म-दर्शन > जैन धर्म
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
प्रार्थना
पत्थर-सा दिल मेरा प्रभुवर कोमल फूल बना दो ।
सूने मेरे मन-मंदिर में स्नेह के दीप जला दो ।

तुम बिन मेरे जीवन का यह उपवन सूख न जाए ।
करुणा-नीर बहाओ प्रभुजी दिल ना कभी मुरझाए ।

दुनिया के दरिये में मेरी डूबे जीवन नौका ।
आँधी-तूफान ने घेरा मुझको आए हवा का झोंका ।

सच्चे मन से तुमको पुकारूँ नैया पार लगाना ।
प्रसन्नता से जीवन बीते ऐसी राह बताना ।

दर्शन तेरे पाऊँ स्वामी वैसी दृष्टि देना !
स्नेह के रिश्ते सबसे रचाऊँ ऐसी सृष्टि देना !

सुख आए या दुःख आए मैं तुमको कभी ना भूलूँ !
माया में ना झूलूँ और मैं तुम बिन कुछ ना कबूलूँ !
और भी
दर्शन की रीत
पूजा पद्धति
णमोकार महामंत्र
प्रभु स्तुति
चैत्यवंदन- (पूर्वविधि)
लोगस्स सूत्र