मुख पृष्ठ > धर्म-संसार > धर्म-दर्शन > ध्यान व योग > विपश्यना: सुलभ और सार्वजनीन
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
विपश्यना: सुलभ और सार्वजनीन
मानसिक शांति का मार्ग
- वल्लभ भंसाल

ND
हर कोई प्राणी चाहता है कि उसकी सब इच्छाएँ पूरी हों। मैं भी ऐसा ही एक प्राणी हूँ और अगर इच्छाएँ पूरी नहीं होती हैं तो भी चाहता हूँ कि मेरी मन की शांति बनी रहे। दूसरे प्राणियों के बारे में तो नहीं कह सकते, परंतु मनुष्यों में तो देखते हैं कि हमारी इच्छा-वृत्ति के कारण हमारे मन में वासना, लालच, गुस्सा, दूसरों का सुख देखकर जलने की भावना, इच्छापूर्ति में रुकावट मानने से दूसरों के प्रति द्वेष या बदले की भावना, इच्छाएँ पूरी होने पर घमंड या अत्यंत सुखी और दूसरों से ऊँचा होने की भावना-वगैरह भरी ही रहती हैं।

और चूँकि, भले वे हमारे माता-पिता गुरु, मित्र, नेता मुझे सब में ऐसी भावनाएँ कम या अधिक देखने को मिलती हैं। इसलिए मेरे में भी ऐसी भावनाएँ होना मुझे कुछ हद तक नॉर्मल प्रतीत होता था। मेरे माता-पिता उत्कृष्ट गाँधीवादी थे और पिताजी तो सेवा, ज्ञान, अध्यात्म-प्रेम हर आयाम में परिपूर्ण दिव्यात्मा थे। हर समझदार व्यक्ति अपने विकारों में से निकलने का प्रयास करता है। घर के संस्कारों के कारण मेरे लिए तो यह और भी सहज था। घर में अपनाया हुआ श्रद्धा मार्ग या संप्रदाय का अनुसरण करते हुए मैं ऐसा करता रहा। कुछ हद तक सफल भी हुआ।

देखता भी हूँ कि चाहे जो भी शिक्षा हो हिन्दू, बौद्ध, जैन, ईसाई, इस्लाम, सिख, पारसी, यहूदी या इन्हीं परंपराओं की अनेक शाखा-उपशाखाओं में से कोई भी हो इन सबका थोड़ा लाभ तो होता ही है। लेकिन इन मार्गों में प्रचलित केवल पूजा-अर्चना, स्वाध्याय, पठन-पाठन से हमें जैसे चाहिए वैसे फल नहीं मिलते। इसीलिए शांति की तलाश में, चमत्कारों के शोध में नित नए तरीकों को श्रद्धा से, अंधश्रद्धा से आजमता रहा। मानो भिन्न-भिन्न ट्रेनों में बैठता और हर बार वह दो-चार स्टेशन तक जाकर छोड़ देता।

ND
ऐसे में केवल यह सुनकर कि बार-बार बैठो श्रद्धा रखो, लक्ष्य तक पहुँच जाओगे, अस्वीकार्य होने लगा। ऊपर-ऊपर की शांति से संतोष नहीं होता था। यह बात कचोटती थी कि आज के वैज्ञानिक युग में जहाँ हम सारी जरूरतों का वैज्ञानिक हल पा लेते हैं, शांति का प्रभावी और सुलभ उपाय क्यों नहीं पा रहा हूँ।

25 वर्षों के शोध के बाद विपश्यना सीखने का अवसर मिला। एक सत्य तुरंत उभरकर आया। वह यह कि अब तक सफलता इसलिए नहीं मिलती थी, क्योंकि सब पवित्र मार्गों में से अनुभव का गुणगान बहुत था लेकिन आग्रह मिट गया जो कि इनका हृदय था। हमें किसी भी चीज से तभी होता है जब हम उसका उपयोग, अनुभव के स्तर पर अपने व्यवहार में करने लगते हैं। डॉक्टर या शिक्षक की हम कितनी ही पूजा कर लें, हम निरोग या शिक्षित नहीं हो सकते। दूसरा सत्य यह कि विपश्यना जैसा सरल, सुलभ और सार्वजनीन मार्ग पहले नहीं मिला था।

विपश्यना भारत की अतिप्राचीन 'अनुभव विद्या' है। स्वयं को अनुभव के स्तर पर जानने का विज्ञान।'विपश्यना' शब्द का अर्थ ही विज्ञान होता है। जैसे-जैसे हम स्वयं के स्वरूप को जानने लगते हैं, उसमें सुधार होने लगता है। कोई व्यक्ति रोगी होने के बावजूद स्वयं को स्वस्थ माने और औषधि नहीं लेता तो इस तरह उसका स्वास्थ्य नहीं सुधरता। अगर हम तटस्थ होकर यह जान लें कि रोग हमारे भीतर है तो हम उसका उपचार अपने भीतर करने ही लगेंगे।
1 | 2  >>  
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
विपश्यना : दुःखों से मुक्ति का मार्ग
मन को वश में करना
सुखी जीवन के निर्माता स्वयं बनें
साक्षी भाव: धर्म का मूल और सार
ध्यान शक्ति के चमत्कारिक प्रभाव
एक-दूजे के पूरक विज्ञान और अध्यात्म