मुख पृष्ठ > धर्म-संसार > धर्म-दर्शन > ध्यान व योग > ध्यान शक्ति के चमत्कारिक प्रभाव
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ध्यान शक्ति के चमत्कारिक प्रभाव
- आशा 'अपूर्वा'

dhyan shakti chakra
ND
आध्यात्मिक, ज्योतिष एवं वैज्ञानिक आधार पर तैयार विविध रंगों के चक्र द्वारा मन-मस्तिष्क को संतुलित करने में मदद मिलती है। इसमें रंग-निदान (कलर ट्रीटमेंट) के माध्यमों का भी ध्यान रखा जाता है।

ध्यान चक्र के लाभ :
(1) मन-मस्तिष्क को संतुलित कर आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करता है।

(2) इसके नियमित अभ्यास से आप में इच्छाशक्ति का विकास होगा और आपको अपने कार्यों से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।

ध्यान लगाने का तरीका :
(1) साफ-स्वच्छ जगह पर आसन लगाकर बैठें।

(2) ध्यान शक्ति चक्र को अपने से छः फुट की दूरी पर अपनी आँखों के समानांतर (आई लेवल) पर रखें।

(3) ध्यान रखें वातावरण शांत रहना चाहिए एवं अपनी आँखों को स्वच्छ पानी से साफ कर लें।

(4) अब ध्यान शक्ति चक्र के मध्य के सफेद बिंदु पर एकटक देखें (लगभग तीन मिनट)। यदि आँखों में पानी आने लगे तो आँखें बंद कर लें। मन-मस्तिष्क, आँखों पर जोर न दें। बिलकुल शांत व आराम (रिलेक्स होकर) से बैठें।

(5) ऊपर बताए गए तरीके से 3-3 मिनट करके तीन बार करें। प्रतिदिन कम से कम़ छः बार अवश्य करें।

(6) हर छः मिनट के अभ्यास के बाद 20 सेकंड तक अपनी हथेलियों से आँखों की हल्की मसाज करें।

ध्यान शक्ति का नियमित अभ्यास करें और चमत्कारिक प्रभाव प्राप्त करें।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
एक-दूजे के पूरक विज्ञान और अध्यात्म
स्वर ध्यान का महत्व
योगासन से बनाएँ छरहरी काया
पद्मासन
ध्यान
भारतीय दर्शन और योग