- हमेशा शांतिमय स्वच्छ वातावरण व स्थान का चयन करें। यदि घर पर ही ध्यान करते हों तो ऐसे वक्त कीजिए जब घर में सदस्यों की उपस्थिति कम से कम हो, ताकि ध्यान में किसी प्रकार का विघ्न न पड़े।
- ढीले वस्त्रों का प्रयोग करें।
- किसी के बुलाने (मध्य में ध्यान के) या फोन इत्यादि की घंटी बजने पर एकदम से उठकर न जाएं, इससे सिर दर्द हो सकता है या हल्के चक्कर भी आ सकते हैं।
- कोशिश कीजिए कि ध्यान करते वक्त सकारात्मक विचारों की ही पुनरावृत्ति हो।
- ध्यान समाप्ति के पश्चात कम से कम पंद्रह मिनट तक एकदम स्फूर्ति से कोई भी कार्य न करें।
यदि इन बातों को ध्यान में रखा जाए तो निश्चित ही इससे उत्तम फल प्राप्ति संभव है। योगनिद्रा के बाद मनुष्य का मन व मस्तिष्क चार्ज हो जाता है। अब आधा मिनट वज्रासन में बैठिए। योगनिद्रा भोजन के आधा घंटे पहले व भोजन के तीन घंटे बाद कर सकते हैं।
|