आरोपों का विषय धार्मिक से राजनीतिक कर दिया। जो आपकी प्रजा को टैक्स न देने के लिए उभारता और प्रेरित करता है। ये अपने आप को यहूदियों का राजा घोषित कर रोमी राज्य के विरुद्ध विद्रोह के लिए लोगों को उभारता है। पिलातुस ने प्रभु यीशु की ओर देखते हुए कहा- तुम्हें अपनी सफाई में क्या कहना है। यीशु कहने लगे- मैं तो सच का प्रचार करता हूँ। पिलातुस भाँप गया कि यह मनुष्य निर्दोष है। इस पर काइफा और उसके साथी चिल्ला-चिल्लाकर कहने लगे- कैसर के अतिरिक्त हमारा कोई राजा नहीं और इसे मृत्युदंड दिया जाए।
पन्तुस पिलातुस ने प्रभु यीशु को बचाने की अत्यंत कोशिश की और अंत में कहा कि तुम्हारे धर्मविधान के अनुसार बड़ी ईद के दिन एक आरोपी को मुक्त कर देने का प्रावधान है, अब तुम्ही न्याय करो कि बख्बा जो बड़ा डाकू है या यीशु को मुक्त करूँ। भीड़ ने चिल्लाकर कहा कि बख्बा को छोड़ दो और यीशु को सलीब दो। जब पिलातुस का कोई बस न चला और इस डर से रोम के कैसर को झूठी शिकायत पहुँचे न्याय की कुर्सी से उठ उसने हाथ धोए और कहा- मैं इसे निर्दोष पाता हूँ। इसकी मृत्यु का दोष आपकी कौम परहोगा और यीशु को मृत्युदंड देने की घोषणा कर दी।
सिपाहियों ने प्रभु यीशु के सिर पर काँटों का ताज रखा। मजाक उड़ाकर उन्हें कहा- हे यहूदियों के राजा, प्रणाम और उनके कंधे पर लकड़ी के दो भारी लट्ठ रख क्रूस पर चढ़ाने के लिए सन्तोनियो दुर्ग से कलवरी पहाड़ की ओर कोड़े मारते हुए ले चले।
यहाँ पर कलवरी पहाड़ पर उन्हें हाथों और पाँवों में कीलें ठोंक दो। अपराधियों के मध्य क्रूस पर लटका दिया। इस पर उन्होंने कहा कि 'हे प्रभु, इन्हें क्षमा करो, क्योंकि ये नहीं जानते कि वे क्या कर रहे हैं। कितनी पीड़ा, सर पर काँटों का ताज, हाथ-पाँव पर कीलें ठोंक दीं। किसी ने उनके गाल पर थप्पड़ मारा, किसी ने उनके मुँह पर थूका। वे दो लट्ठों को उठाते गिर पड़ते।
उन्हें रोमी सिपाही कोड़े मारते, इस पर होते हुए ये क्षमा की वाणी अद्वितीय है, परंतु यह व्यक्ति तो निर्दोष है। प्रत्येक व्यक्ति अपना क्रूस उठाए हुए है, परंतु जिस व्यक्ति के क्रूस पर प्रभु यीशु मसीह के क्रूस की छाया पड़ती है वही ईश्वर के राज्य में प्रवेश कर पाता है। फिर प्रभु यीशु मसीह ने अपनी आँखें ऊपर उठाते हुए कहा- हे परम पिता, हे परम पिता आपने मुझे क्यों त्याग दिया है और इस प्रार्थना के उत्तर में परम पिता ने तीसरे दिन उन्हें पुनर्जीवित किया।
अब दिन के दो बज चुके थे। मनुष्य को पाप से मुक्त करने का कार्य यीशु मसीह के बलिदान में पूरा हो चुका था। प्रभु यीशु मसीह ने ऊँचे स्वर में कहा, 'पूरा हुआ' और सिर झुकाकर अपने प्राण त्यागते हुए कहा, हे परम पिता, मैं अपनी आत्मा आपके हाथों में सौंपता हूँ। बड़े मंदिर का पर्दा फट गया और सूरज की रोशनी जाती रही और सारा क्षेत्र भूकम्प से ग्रस्त हो गया और जान दे दी।
यह वाणी जयघोष की वाणी थी अर्थात शैतान, मृत्यु और पाप मसीह के बलिदान से पराजित हुए। मनुष्य की मुक्ति का कार्य यीशु मसीह के बलिदान से पूराहुआ। अब जो कोई उस पर विश्वास लाए, नष्ट न हो परंतु अनंत जीवन पाए। क्योंकि इस शुक्रवार यीशु मसीह के बलिदान में मनुष्य की मुक्ति की योजना पूरी हुई, इसलिए इस दिन को 'गुड फ्रायडे' कहा जाता है।
|