मुख्य पृष्ठ > धर्म-संसार > धर्म-दर्शन > ईसाई धर्म
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
परमेश्वर की माँ 'मारियम'
Marium
WD
गलीलिया (इसराइल) प्रदेश में, नाजरेथ नामक एक शहर था। यहाँ पर एक युवती रहती थी, जिसका नाम मरिया था। उसकी शादी योसेफ नामक बढ़ई व्यक्ति से निश्चित हुई।

एक दिन ईश्वर ने देवदूत गाब्रिएल को मरिया के पास भेजा। देवदूत ने मरिया के पास जाकर कहा- 'आपको शांति! प्रभु आपके साथ है।' जब मरिया ने देवदूत को देखा तो वह डर गई और विचारने लगी। तब देवदूत ने उनसे कहा, 'मरिया, डरिए नहीं, आपको ईश्वर का अनुग्रह प्राप्त है। देखिए आप गर्भवती होंगी और पुत्र जनेंगी। आप उनका नाम येसु रखिएगा। वह महान होंगे और सर्वोच्च ईश्वर के पुत्र कहलाएँगे। वे राजा होंगे और उनके राज्य का कभी अंत नहीं होगा।'

तब मरिया ने देवदूत से पूछा- 'यह कैसे होगा, मैं पुरुष को नहीं जानती?' देवदूत ने उत्तर दिया, 'पवित्रात्मा आप पर उतरेगा और सर्वोच्च सामर्थ्य की छाया आप पर पड़ेगी, इस कारण जो पवित्रतम जन्मेंगे वे ईश्वर के पुत्र कहलाएँगे।'

तब देवदूत ने उससे, उनकी कुटुंबिनी एलिजाबेथ के विषय में भी बताया, जिसे ईश्वर बुढ़ापे में पुत्र दे रहे थे, 'क्योंकि ईश्वर के लिए कोई भी बात असंभव नहीं है।'

तब मरिया ने विश्वास किया कि ईश्वर उसे यह साधारण पुत्र देंगे और इसलिए उसने कहा, 'देखिए, मैं प्रभु की दासी हूँ, आपका वचन मुझमें पूरा हो।' इसके बाद देवदूत उससे विदा हो गया।

इस घटना के तुरंत बाद मरिया अपनी कुटुंबिनी एलिजाबेथ से मिलने निकल पड़ी, क्योंकि वह उस शुभ संदेश का उसे भागीदार बनाना चाहती थी। वह ईश्वर के प्रति कितनी खुश और कृतज्ञ थी कि वह येसु मुक्तिदाता की माँ बनेगी।
1 | 2  >>  
और भी
संसार की सृष्टि
मरिया