मुख पृष्ठ » धर्म-संसार » व्रत-त्योहार » करवा चौथ » मेरी थाली सजी मनभावन (Karwa chauth2009)
 
Karwa chauth2009
ND
करवा चौथ पर सजी थाली का बहुत महत्व होता है। पूजा के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस थाली को 'बाया' भी कहते हैं, जिसमें सिन्दूर, रोली, जल और सूखे मेवे रहते हैं। थाली पर मिट्टी के दीए, तरह-तरह की मिठाइयाँ सजाकर रखी जाती हैं।

घर में महिलाएँ रंगोली भी बनाती हैं, क्योंकि यह बहुत शुभ माना जाता है। पूजा के दौरान महिलाएँ आपस में थालियों की अदला-बदली भी करती हैं। और अंत में यह थाली घर के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति को दे दी जाती हैं जो उन्हें ढेर सारा प्यार और आर्शीवाद देते हैं।

Karwa chauth
ND
आप भी सजा सकती हैं सुंदर थाली
एक साफ-सुथरी थाली लें। ईयर बर्ड को तेल में डुबोकर थाली के ऊपर शुभ चिह् बनाएँ। इस पर चुटकी से सिन्दूर,हल्दी या रंगोली कलर डालकर थाली को अच्छी तरह हिलाएँ। जितना रंग थाली के ऊपर टिके उसे रहने दें। बाकी बचे रंग को हटा दें। आपकी थाली पर एक अच्छा सा डिजाइन उभरकर आ जाएगा। इसी सजी थाली के साथ आप करवाचौथ का व्रत रखें और पति की लम्बी आयु की कामना करें।
संबंधित जानकारी खोजें