मुख्य पृष्ठ > धर्म-संसार > व्रत-त्योहार > होली
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
होली रे होली
- समीर इन्दौरी
ND

होली का हुड़दंग है
यहाँ-वहाँ सब दूर।
छोटे-बड़े सब बन गए
रंगारंग लंगूर।

कॉलोनी की भाभियाँ
कॉलोनी के देवर,
रंगधार बरसा रहे
पिचकारी ले-लेकर।

कसी-कसी-सी सेक्रेटरी
फँसी-फँसी-सी ड्रेस,
देख-देखकर हो रहे
बॉस बड़े इंप्रेस।

बोले - सजनी! होली पर
रहेगा दफ्तर क्लोज,
पर तुम छम्‌ से आ जाना
खूब करेंगे मौज।

सेक्रेटरी ने कहा - 'रंग का
शौक नहीं अलबत्ता,
फिर भी सोचूँगी, यदि मिले
मोटा-सा होली-भत्ता।'
और भी
रंग पर है ये रंग की कविता
होली के रंग हजार
पहले जान लें वरना फिर मत कहना
होलिका उत्सव - एक विवेचन
होलिका का पूजन क्यों?
पौराणिक मान्यताएँ एवं माहात्म्य